राष्ट्रीय

जनर्लिस्ट एशोसिएशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों को सम्मानित किया।

6 वी मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी व राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी को सयुक्त मुख्य प्रशासिका से नवाजे जाने पर सम्मानित किया।

आबूरोड़   :  जनर्लिस्ट एशोसिएशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों ने बी, के,शांतिवन आबूरोड़ में संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी बी, के, कोमल भाई व बी, के, अवतार भाई की उपस्थिति व जार के उपाध्यक्ष, NUJ,I राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य के, के, मिश्रा के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों का सम्मान किया, ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों को ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सर्व सम्मति से 6वीं मुख्य प्रशासिका, व राजयोगिनी मोहिनी दीदी व राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी को सयुक्त मुख्य प्रशासिका से नवाजे जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर ,जार, के जिलाध्यक्ष गोविंद कटारिया, जिला उपाध्यक्ष महावीर तोक्षया, बी,के, अवतार , धन लक्ष्मी परमार , भरत अग्रवाल,अनुप भटनागर ,चेतन गोस्वामी सहित सभी सदस्यों ने दीदियों को गुलदस्ता और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों के योगदान और समाज में उनकी भूमिका की सराहना की गई। जार, के सदस्यों ने कहा कि दीदियों का काम समाज के हर क्षेत्र में सराहनीय व प्रेरणादायक है और उनके प्रयासों को पहचानना आवश्यक है।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों ने इस सम्मान के लिए जनर्लिस्ट एसोसिएसन ऑफ राजस्थान का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए, यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए और अधिक काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर पत्रकार संघ के सदस्यों और ब्रह्माकुमारी संस्थान की दीदियों के बीच एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बना। यह सम्मान समारोह दोनों पक्षों के बीच एक मजबूत संबंध को दर्शाता है और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button