राजनाथ सिंह ऐसे पहले मंत्री जो गृह और रक्षा मंत्री दोनों पदों पर रहते हुए आ रहे हैं ब्रह्माकुमारीज़
- 21 अप्रैल को सेना के जवानों के लिए सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन की करेंगे लांचिंग - देशभर की 40 सेना डिविजन और 14 कोर में चलाया जाएगा कैंपेन

माउंट आबू, राजस्थान। राजनाथ सिंह ऐसे पहले मंत्री हैं जो गृह मंत्री और रक्षा मंत्री दोनों पदों पर रहते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल को सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.10 बजे आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल शांतिवन के ़डायमंड हाल जाएंगे।
इसके पूर्व गृह मंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह 29 सितंबर 2018 को आबूरोड ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने आध्यात्म, विज्ञान और पर्यावरण विषय पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इस सम्मेलन में भारत सहित विश्वभर के 15 से अधिक देशों से मेहमानों ने भाग लिया था। इस दौरान गृहमंत्री सिंह ने ब्रह्माकुमारी संस्थान से आहृान किया था कि – एक नहीं वरन सभी पार्टियों के नेताओं को यहां बुलाकर ये आध्यात्मिक ज्ञान देना चाहिए। मैं पिछले 8 साल से यहां आने की सोच रहा था, लेकिन आ नहीं पा रहा था। यहां वही व्यक्ति आ सकता है जिसे आध्यात्मिक शक्ति बुलाती हैं।
बता दें कि देश में इंदिरा गांधी और यशवंत चव्हाण भी दोनों ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने गृह मंत्री और रक्षा मंत्री का पद संभाला है। लेकिन दोनों नेता पद माउंट आबू नहीं आए।